एक जांबाज इंसान जो कभी हिम्मत नहीं हारता - मै बात कर रहा हूं भारत सरकार के पूर्व उपसचिव वपूर्व एम एस एम ई मंत्री ब राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के सलाहकार रहे बसंत कुमार जी की,
जो उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के साधारण परिवार से निकल कर 1980के दशक में रेल सेवा आयोग और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं पास की और भारतीय रेलवे और भारत सरकार में अनेक
उत्तरदायित्व का निर्वाह किया पर अपने क्षेत्र और समाज के लिए कुछ करने की लालसा ने उन्हें भारत सरकार की नौकरी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के लिए आकर्षित किया पर यह फैसला उनके लिए
बहुत दुर्भाग्य पूर्ण निकला। वे भाजपा के शीर्ष नेताओं में एक श्री कलराज मिश्र जो एक जमाने में एम पी, एम एल ए बनाने की फैक्ट्री माने जाते थे,
के सानिध्य में काम करते रहे और 18, वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद उन्हें न तो कभी टिकट मिला न भाजपा में कोई पद। क्योंकि उनके आदर्श
और जाति धर्म की राजनीति से परहेज भाजपा को को रास नही आई ।
इस बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और पेस मेकर के सहारे जिंदा रहे फिर उन्हें गैंगरीन हो गया और घुटने से नीचे पैर कटवाना पड़ा। जिन भाइयों और भतीजों के लिए जवानी भर लगे रहे उन्हें स्थापित किया
वे उनके दुश्मन बन गए। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। राष्ट्रवाद, डॉ आंबेडकर और हिंदुत्व पर दर्जन भर किताबें लिखी और वीर अर्जुन जैसे प्रसिद्ध दैनिक में हर सप्ताह उनके आर्टिकल निकालते हैं जिसमें वेबाकी
से अपने विचार रखते हैं,
हाल ही में उन्होंने लोक नायक जय प्रकाश नारायण के सिद्धांतों व आदर्शों पर आधारित राजनीति करने वाली पार्टी भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद संभाला है,
इसके अलावा एक पहल नामक संस्था के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अनेक सामाजिक कार्य भी करते हैं।वे 23नवंबर को अपने जीवन के 70वे बसंत में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे बहादुर और जाबाज़ इंसान को दिल से सलूट बनाता है।





